वाँछित अभियुक्तगणो को 02 अदद तमंचा 315 बोर व 04 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता~ थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 01 दिन पूर्व हत्या के प्रयास की घटना घटित करने वाले वाँछित अभियुक्तगणो को 02 अदद तमंचा 315 बोर व 04 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 258/2020 धारा 147/148/149/307/188 भादवि व मु0अ0स0 259/2020 धारा 147/148/149/307/188 भादवि* की घटना घटित करने वाले वाँछित अभियुक्तगण को *02 अदद तमंचा 315 बोर व 04 अदद खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस* सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है घटनाक्रमानुसार थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना अलीगंज क्षेत्र में दिनांक 06.08.2020 को ग्राम नगला बल्लभ में पक्ष / प्रतिपक्ष द्वारा एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायरिंग व झगड़ा करने वाले 03 वाँछित अभियुक्तगण को नगला बल्लभ प्राइमरी स्कूल के सामने जंगल से दिनांक 07.08.2020 को समय करीब 16.30 बजे अभियुक्त दुर्वेश को 01 अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा व 03 अदद खोखा कारतूस व अभियुक्त मुकेश को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस सहित तथा अभियुक्त भूरे को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली अलीगंज पर मुअसं- 262/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट व मुअसं- 263/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- दुर्वेश पुत्र रन सिंह निवासी नगला बल्लभ थाना अलीगंज जनपद एटा
2- मुकेश पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला बल्लभ थाना अलीगंज जनपद एटा
3- सुखपाल उर्फ भूरे पुत्र बदन सिंह निवासी नगला बल्लभ थाना अलीगंज जनपद एटा

बरामदगी
1- 02 अवैध तमंचा, 02 जिंदा 04 अदद खोखा कारतूस बरामद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks