
एटा ~ अवैध शराब बरामदगी एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 15 लीटर कच्ची शराब बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- थाना नयागांव
दिनांक 07.08.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम आलापुर से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मु0अ0स0 187/2020 धारा 60 आ0अधि0 पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- धर्मेन्द्र पुत्र मान सिंह निवासी आलापुर थाना नयागांव एटा।
बरामदगी
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब।
2- थाना पिलुआ
दिनांक 07.08.2020 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान नरहौली तिराहा से 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर मु0अ0स0 211/2020 धारा 60 आ0अधि0 पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- संजू बाल्मीक पुत्र वीरेश निवासी पुठिया थाना पिलुआ एटा।
बरामदगी
1- 05 लीटर अवैध कच्ची शराब।