पुष्पोत्पादन एवं संरक्षित खेती पर आधारित एक दिवसी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया

पुष्पोत्पादन एवं संरक्षित खेती पर आधारित एक दिवसी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

वाराणसी

दिनांक-30.11.2023 को आत्मा योजनान्तर्गत पुष्पोत्पादन एवं संरक्षित खेती पर आधारित’’ एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन वाराणसी के विकास भवन सभागार में उद्यान विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिसमें एफ0पी0ओ0 के 10 कृषक एन0आर0एल0एम0 समूह की 25 महिलायें एवं पुष्प की खेती करने वाले 25 कृषकों ने प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी वाराणसी श्री अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री ज्योति कुमार सिंह, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया तथा पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से कृषकों को पुष्प की उन्नत खेती करने की तकनीकी जानकारी दी गयी। कृषि विज्ञान केन्द्र कल्लीपुर के वैज्ञानिक डा0 एन0के0 सिंह द्वारा पुष्प की वैज्ञानिक खेती एवं संरक्षित खेती विषय पर चर्चा की गयी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत ड्रिप सिंचाई पर 90 प्रतिशत अनुदान की जानकारी दी गयी तथा डा0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह विभागाध्यक्ष उद्यान यू0पी0 कालेज के द्वारा पुष्प की निर्यातोन्मुखी खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया तथा गेंदा की खेती करने वाले कृषकों में ग्लैडियोलस एवं रजनीगंधा की खेती से भी जुड़ने की सलाह दी गई तथा ग्लैडियोलस की खेती से प्रति हे0 1.00 लाख स्टिक के उत्पादन में 5 लाख रू0प्रति हे0 औसत लाभ के बारे में बताया गया। पुष्पोत्पादन की विभागीय योजनाओ से 40 से 50 प्रतिशत देय अनुदान की जानकारी दी गयी। पुष्पोत्पादन से जुड़े कृषक यदि पाली हाऊस में जरबेरा
कटरोज की खेती करें तो इससे दुगना उत्पादन एवं गुणवत्तायुक्त फसल प्राप्त होती है। संरक्षित खेती कर उद्यान विभाग की ओर से 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी हिमांशु नागपाल द्वारा किया गया तथा उप निदेशक कृषि वाराणसी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में सुधांशु कुमार सिंह उद्यान निरीक्षक प्रभारी आत्मा अशोक कुमार रोशन कुमार सोनकर रिचा सिंह नीतू गौड़ आनन्द सिंह एवं एफ0पी0ओ0 प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह नागेन्द्र सिंह तुषारकान्त सिंह रामचन्दर पटेल इत्यादि लोगो ने प्रतिभाग किया। कार्यदायी संस्था के रूप में सचिव हरिओम सेवा संस्थान मढ़ौली वाराणसी भी उपस्थित रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks