41 श्रमिकों के सकुशल निकासी पर विशेष पूजा का आयोजन

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला के सिलक्यारा के सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल निकासी पर विशेष पूजा का आयोजन
धनबाद
सिंदरी (धनबाद) 29नवम्बर । सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला के सिलक्यारा में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल निकासी पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
जिसमें कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय (दैनिक भास्कर) विजय सिंह ,अरविंद खत्री (भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य) प्राचार्य सुनील कुमार पाठक उपप्राचार्या रंजन सिंह भैया बहन तथा विद्यालय परिवार उपस्थित था।
भैया बहनों को संबोधित करते हुए शंकर पांडेय ने कहा आज हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि अनेकता में एकता का प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्व एकजुट होकर इस असंभव जैसी परिस्थिति में भी सफलता प्राप्त किया। यह तकनीकी विकास और कर्मवीरों के धैर्य का फल है। भैया बहनो को अपनी तकनीकी ज्ञान के विकास पर जोर देना चाहिए साथ ही साथ धैर्यवान होना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks