पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मुअस– 818/2023 धारा 186, 353, 427, 504 भादवि* में वांछित चल रहे अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र सर्वेश यादव निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा को धारा 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस तामील करने हेतु उसके घर पर दबिश दी गई तो वह तहसील सदर के पास खड़ा मिला। पुलिस द्वारा सुनील उपरोक्त को बयान अंकित तथा नोटिस तामील करने हेतु अवगत कराया गया तो उसने नोटिस तामील करने से मना कर दिया और उसे फाड़ कर फेंक दिया तथा चिल्लाते हुए ईंट - पत्थर उठाकर इधर-उधर फेंकने लगा। इस संबंध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 336 भादंवि तथा 7 सी0एल0ए एक्ट की वृद्धि करते हुए आरोपी सुनील को आज दिनांक 29.11.2023 को समय करीब 13.00 बजे तहसील सदर से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. सुनील कुमार पुत्र सर्वेश यादव निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 श्री निर्दोष सिंह सेंगर
  2. उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह
  3. का0 अँकित मावी
  4. का0 विनय कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks