एक अभियुक्त को शराब के 45 टेट्रा पैक के साथ किया गिरफ्तार

एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, निधौली कला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को शराब के 45 टेट्रा पैक के साथ किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त उपेन्द्र पुत्र श्री रामदीन सिंह निवासी ग्राम लहरा थाना निधौली कलां जनपद एटा को शराब के 45 टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 237/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार‌ अभियुक्त का नाम पता-

  1. उपेन्द्र पुत्र श्री रामदीन सिंह निवासी ग्राम लहरा थाना निधौली कलां जनपद एटा।

बरामदगी –

  1. 45 शराब टेट्रा पैक

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री जवाहर सिंह धाकडे
  2. का0 मोहित लोहिया
  3. का0 अभिषेक कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks