जनता हिताय समिति ऊ.प्र द्वारा मिला काशी भूषण रत्न अलंकरण 2023

चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए डॉ. एस.के पाठक को जनता हिताय समिति ऊ.प्र द्वारा मिला काशी भूषण रत्न अलंकरण 2023।

वाराणसी

वाराणसी आज 28 नवंबर 2023
लक्ष्मी कुंड वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में ब्रेथ ईज़ी चेस्ट सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं निदेशक डॉ. एस.के पाठक को उनके चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए काशी भूषण रत्न अलंकरण 2023 दिया गया I यह अवार्ड वाराणसी की जनता हिताय समीती , उ. प्र. सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था के देव दीपावली के भव्य कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि – पद्मश्री व पद्मभूषण प्रो. डा. देवी प्रसाद द्रिवेदी द्वारा दिया गया I
डॉ. पाठक द्वारा विगत २० वर्षो में ५ लाख से भी अधिक मरीजो को स्वास्थ्य लाभ पहुचाया और लगभग 1 लाख से भी ज्यादा मरीजो की जान बचायी गयी जो गंभीर श्वास रोगों से पीड़ित थे I डॉ. पाठक ने विगत २० वर्षों में अब तक 50000 से अधिक जनरल प्रेक्टिसनर व स्वास्थकर्मियों को प्रशिक्षित किया, जो दमा टी.बी एवं श्वांस की बीमारी का पता लगाने में महत्व्यपूर्ण भूमिका निभा रहे है I डॉ. एस.के पाठक के इस स्वास्थ्य भारत अभियान के महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार दिया गया I
डॉ एस.के पाठक पूर्वांचल में पल्मोनोलॉजी के सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय डॉक्टर हैं जिनके अस्पताल ब्रेथ ईज़ी में विश्वस्तरीय जाँच परामर्श एवं ईलाज की सुविधा कम समय व कम खर्च में उपलब्ध हैं। वर्तमान में डॉ. एस.के पाठक ब्रेथ ईज़ी अस्पताल के निदेशक हैं डॉ पाठक ब्रेथ ईज़ी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी के सचिव भी हैं जोकि अपनी समर्पित सेवा से जन जागरूकता अभियान करने में कोई कमी नहीं छोड़ते चाहे व नि:शुल्क चिकित्सा शिविर हो या जन जागरूकता रैली एड्स कैंसर दमा आदि जैसी भयावक बीमारी के लिए चाहे व जनरल प्रक्टिस्नर को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के विषय में सेमीनार के माध्यम से उपडेट करना हो या बाढ़ पीड़ितों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा देना हो डॉ पाठक का कोविड काल के दौरान भी योगदान अतुलनीय रहा हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks