
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा जुआरियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को ₹2590 तथा ताश पत्तों सहित किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में जुआरियों/सटोरियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को दि0- 27.11.2023 समय करीब 23.10 बजे एयरटेल टावर नूहखाश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है तथा 01 अभियुक्त मौका पाकर भाग गया । मौके से ताश के पत्तों की गड्डी व 2590 रुपए बरामद हुए जिसके सम्बन्ध मे थाने पर मु0अ0सं0 411/23 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- ब्रजमोहन पुत्र हाकिम सिंह
2.बबलू कुमार पुत्र पप्पू सिंह
3.धर्मेन्द्र कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासीगण नूँहखास थाना जलेसर एटा
फरार हुआ अभियुक्त नाम पता –
- सतेन्द्र सिंह पुत्र शिवशंकर निवासी नूँहखास थाना जलेसर एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- प्र0नि0 श्री जगदीश चन्द्र
- उ0नि0 श्री सत्यराम
- का0 शेरपाल सिंह
- का0 रामू यादव