
गायत्री मंदिर सिंदरी में समारोह का आयोजन किया गया ।
धनबाद
सिंदरी( धनबाद,)27नवम्बर । गायत्री माता की मूर्ति स्थापना दिवस के 18 वीं वर्ष गांठ पर सोमवार को गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी में विधि विधान से प्रातः 9.30 बजे से पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा एवं हवन यज्ञ, दीप यज्ञ, आरती की गई , हवन-यज्ञ के दौरान विश्व शांति प्रदान हेतु एवं मजदूर जो उत्तराखंड के टनल में फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना हेतु एवं सभी का उज्जवल भविष्य के लिए हवन यज्ञ किया गया , तथा प्रसाद वितरण किया गया। माता बहनों ने भजन कीर्तन भी किया।
आयोजन में गायत्री परिवार सिंदरी के मुख्य ट्रस्टी शशि भूषण कुमार गुप्ता, आईडी पंडित, पंडित महेंद्र मोदी,सुरेन्द्र प्रसाद, संगीता,सुमन प्रसाद , उषा सिंह, सुनीता शर्मा, मालती देवी, किरण लोहनी, भारती बिश्वर्कमा ,उषा भगत , चंदन, रौशन आदि मौजूद रहे।