देव दीपावली में ड्यूटी में लगी शिक्षिकाओं को मूलभूत सुविधा देन की हुई मांग

देव दीपावली में ड्यूटी में लगी शिक्षिकाओं को मूलभूत सुविधा देन की हुई मांग।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महिला विंग ने जिलाधिकारी तथा सीडीओ को दिया ज्ञापन।

वाराणसी

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष डॉ रमा रुखैयार के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने देव दीपावली के अवसर पर गंगा नदी के पार बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाने एवं उन्हें शौचालय पीने का पानी एवं गंगा नदी के पार आने जाने के लिए नाव जैसी मूलभूत सुविधाएं न देने से होने वाली परेशानियां की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने व मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने तथा राजपत्रित अवकाश के दिन शिक्षक शिक्षिकाओं से ड्यूटी करने के बदले उन्हें विशेष अवकाश देने के लिए जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को उनके कार्यालय पर बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों के साथ पहुंचकर ज्ञापन दिया।
इस दौरान महिला विंग की जिलाध्यक्ष डा० रमा रुखैयार के साथ महिला विंग की कार्यकारी जिलाध्यक्ष छवि अग्रवाल महामंत्री कुमुद सिंह उपाध्यक्ष प्रीति सिंह व आशा पाठक संयुक्त मंत्री रितु ओबराय गीता गुप्ता व अनुराधा भार्गव सरला पटेल मीता गिरी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय शेखर कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश महामंत्री आनंद कुमार सिंह संयुक्त मंत्री अजय कुमार काशी विद्यापीठ ब्लाक संयोजक डा० संजय गुप्ता पुरानी पेंशन पेंशन विसंगति समाधान मोर्चा वाराणसी के जिला संयोजक शेषनाथ वर्मा तथा सह संयोजक वेद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks