
एटा आज दिनांक 26 नवंबर 2023 दिन रविवार को जाटव पुरा लालपुर हाउस में संविधान दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं दलित संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा की 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया तथा कानून का राज्य स्थापित किया गया आज सभी को इस अवसर पर संविधान दिवस की बधाई दी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा संविधान के अनुसार ही देश की कानून व्यवस्था चलती है संविधान के तहत ही सभी जातियों को सभी धर्म को एक सूत्र में बांधने का काम संविधान द्वारा ही किया जा सकता है इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को बधाई देते हुए सभी को बधाई दी कार्यक्रम के पश्चात आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव श्री विनीत पाराशर वाल्मीकि का भी सभी कांग्रेसी जनों ने माला पहनकर स्वागत सम्मान किया अंत में चौपाल कार्यक्रम में दलित अधिकार मांग पत्र भरवा गए एवं सभी से आग्रह किया गया की जल्दी से जल्दी दलित अधिकार मांग पत्र भरकर जमा कर दें धन्यवाद कार्यक्रम के अवसर पर गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी नवनियुक्त प्रदेश सचिव विनीत पाराशर वाल्मीकि दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष नंदलाल यादव प्रदेश सचिव शिक्षक प्रकोष्ठ संदीप प्रतिहार प्रदेश सचिव सोशल मीडिया प्रवेश राजपूत कार्य कारी जिला अध्यक्ष प्रवेश राजपूत जी मुकेश बघेल एडवोकेट जी ओमप्रकाश मामा जी संजीव गुप्ता दिनेश सागर ओमवीर सिंह राजपूत जितेंद्र राणा चंद्रकांत गांधी उमेश चंद्र राजपूत भोला गुप्ता अशोक पाल प्रधान हीरा पाराशर प्रियांशु पाराशर जितेंद्र राणा सुभाष सागर एडवोकेट सुनील गौतम एड उपस्थित हुए।