मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़वाकर संविधान बचाने का संकल्प दिलवाया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व नीमाखेढा गांव के 26 नवम्बर यानी संविधान दिवस तक चलने वाले इस अभियान के अंतिम दिन आज मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़वाकर संविधान बचाने का संकल्प दिलवाया गया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हमें न सिर्फ स्वतंत्र भारत का नागरिक होने की अहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है और साथ ही लिखित मूल कर्तव्यों से हमें नागरिक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 में अपना काम पूरा कर लिया और 26 जनवरी 1950 को यह संविधान लागू हुआ।

संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे जिसका अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थें। और संविधान सभा के मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थें। संविधान सभा के 299 सदस्यों में, 284 सदस्य ने संविधान पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने कहा कि आज की केन्द्र सरकार द्वारा संविधान में छेड़छाड़ करना चाहती हैं कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में संविधान को बचाने के प्रदेश जनजागरण अभियान चलाया और कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया कहा कांग्रेस पार्टी संविधान पर चुप बैठने वाली नहीं यह लड़ाई कांग्रेस जमीन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
इस संविधान दिवस पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर मौलाना अबुल कलीम सिद्दीक़ी ने संविधान का प्रस्तावना का संकल्प दिलवाया,
रहमत अली, वसीम अहमद फजरू खां और बच्चे आदि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks