न्यायालय के आदेशानुसार करीब 1,94,120 रुपए की अवैध शराब का कराया विनष्टीकरण

एटा- शराब माफियाओं के कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना जलेसर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेशानुसार करीब 1,94,120 रुपए की अवैध शराब का कराया विनष्टीकरण।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धनंजय सिंह कुशवाह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 25.11.2023 को माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर श्रीमान उप-जिलाधिकारी जलेसर श्री पवन तेवतिया, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर की उपस्थिति में थाना जलेसर पुलिस द्वारा 78 विभिन्न अभियोंगों से सम्बन्धित कुल 53 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1,94,120 रुपए है का नियमानुसार विनष्टीकरण करवाया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks