
मोदी सरकार द्वारा संविधान को बदलने की मंशा पर लोगों को जागरूक करना:- सैयद मुनीर अकबर
आज़ दिनांक 25-11-2023 को उप्र.अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा उप्र. कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व चलाया जा रहा अभियान चाय की दुकानों पर 20 से 26 नवम्बर तक चलाया जा रहा संविधान पर चर्चा अभियान आज 5 वें दिन भी जारी रहा। इस अभियान मोदी सरकार द्वारा संविधान को बदलने की मंशा पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि इंदिरा गांधी की सरकार ने 1976 में संविधान में 42 वां संशोधन करते हुए प्रस्तावना में समाजवादी और सेकुलर शब्द जोड़ दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने कई फैसलों में कहा है कि प्रस्तावना में संसद भी कोई बदलाव नहीं कर सकती।
सैयद मुनीर अकबर ने आगे कहा है कि लेकिन भाजपा सरकार इसे बदलने की साज़िश रच रही है। इसके तहत भाजपा के दो सांसदों ने राज्यसभा में निजी मेंबर बिल भी पेश किया है। अगर यह शब्द हट गये तो अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के सारे अधिकार खत्म हो जायेंगे। वहीं समाजवादी शब्द हटते ही सारी सार्वजनिक संपत्ति अदानी और अम्बानी जी को मोदी जी गिफ्ट कर देंगे।
उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर यानी संविधान दिवस तक चलने वाले इस अभियान के अंतिम दिन मदरसों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़वाकर संविधान बचाने का संकल्प दिलवाया जाएगा।
इस मौके पर साजिद खान, चांद भाई,अकील अहमद फ़ैज़ खान साहिल खां नसरूदीन कलवा जाटव जौनी सिंह सरवर आलम वकील अहमद रिहान मन्सूरी अजगर खान दानिश अली मुज्तबा खां फकीर चन्द करण सिंह इशांत शर्मा विरेंद्र सिंह अजय कुमार सागर आदि लोग मौजूद थे