

(आपरेशन जागृति )
1. क्षेत्राधिकारी जलेसर एवं प्रभारी निरीक्षक जलेसर द्वारा “थाना जलेसर” क्षेत्रांतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज एवं जीआईसी इंटर कॉलेज में गोष्ठी आयोजित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के संबंध में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
2. प्रभारी निरीक्षिका “थाना रिजोर” द्वारा पुलिस टीम सहित ग्राम पंचायत रामनगर में महिलाओं/बालिकाओं से संवाद स्थापित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूक किया गया।
आज दिनांक 23.11.2023 को ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी जलेसर एवं प्रभारी निरीक्षक जलेसर द्वारा “थाना जलेसर” क्षेत्रांतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज एवं जीआईसी इंटर कॉलेज में गोष्ठी आयोजित कर ऑपरेशन जागृति अभियान के उद्देश्य, पर वक्तव देते हुए अभियान के तहत महिलाओं / बालिकाओ(छात्राओं) से संवाद स्थापित करते हुए महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों को लेकर महिलाओ व छात्राओं को जागरूक किया गया । महिला से सम्बन्धित घटनाओं व उनके बचाव के बारे में बताया गया व भविष्य में घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस सम्बन्ध में भी जागरूक करते हुए, महिलाओ व बालिकाओ के विरुद्ध होने वाले साइबर अपराध , साइबर बुलिंग के विरुद्ध भी जागरूक किया गया । ।
साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना रिजोर द्वारा थाना क्षेत्र में गोष्ठी आयोजित कर मिशन जागृति अभियान के संबंध में लोगों को किया गया जागरूक।