
क्षेत्रीय मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना/विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
प्रदेश स्तर पर अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग समस्याओ पर त्वरित सकारात्मक निर्णय न हो पाने की स्थिति में आज दिनांक 23.11.2023 को क्षेत्रीय मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना/विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रमुख समस्याओं में कतिपय अधिशासी अभियंताओं द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए खण्ड के अवर अभियंता, तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ दुव्यवहार /अमर्यादित आचरण करने वाले अधिशासी अभियंता को खण्ड से हटाने एवं मुख्यालय से सम्बद्ध किया जाना प्रमुख है। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग बलिया परिसर में आंतक का पर्याय बने हिस्ट्रीशीटर अपराधी के विरूद्ध गैंगस्टर एवं अन्य सुसगंत धाराओं में नियमानुसार मुकदमा दर्ज कराते हुए तत्काल गिरफ्तार करने एवं बलिया परिसर में भयमुक्त वातावरण को तैयार करना भी आवश्यक है। अवर अभियंता हमेशा से सरकार की महत्वाकांक्षी एवं आवश्यक परियोजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु सतत् प्रयास करता रहता है. परंतु कतिपय कारणो से समय-समय पर उत्पीडन होना कहीं न कहीं सरकार की मंशा पर अधिकारियों द्वारा पानी डाला जाता है, जो कि उचित नहीं है। इस प्रकार की अन्य छोटी-छोटी समस्याएं जो विभागाध्यक्ष के स्तर पर हल की जा सकती है, परंतु उक्त समस्याओं / मांग पर सकरात्मक एवं संतोषजनक कार्यवाही न किये जाने पर प्रमुख अभियंता कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय धरना / विरोध प्रर्दशन दिनांक 01.12.2023 तक संघ के प्रतिनिधि मण्डल के साथ वार्ता कर उपरोक्त समस्याओं / माँग पत्र पर सकारात्मक एवं संतोषजनक कार्यवाही न किये जाने पर दिनांक 01.12.2023 को सांय उच्चाधिकार समिति की बैठक कर वृहद आंदोलनात्मक कार्यक्रम/कार्य बहिष्कार/हडताल की घोषणा किया जाना प्रस्तावित है। आज के एक दिवसीय धरना / विरोध कार्यक्रम में श्री अखिलेश सिंह चौहान (क्षेत्रीय अध्यक्ष), श्री रमाकांत भारती (क्षेत्रीय महामंत्री), श्री आर०सी० श्रीवास्तव (मण्डल अध्यक्ष, महासंघ) श्री ए०के०सिंह (पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष) श्री जे०पी०शर्मा, श्री मनीष कुमार चौबे, श्री सुरेन्द्र प्रताप, श्री शशिकांत यादव, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री विरेन्द्र कुमार, श्री रविन्द्र कुमार, श्री चन्दन वर्मा, श्री प्रवीण कुमार सोनकर, श्री रामनयन राव, श्री धमेन्द्र गुप्ता, श्री सुचित पटेल, श्री धमेन्द्र जायसवाल, श्री नीरज, श्री राजेश पाल, श्री संजय सिंह, श्रीमती उपमा कुमारी आदि पदाधिकारी एवं जनपद वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली से आये सैकड़ो की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।