
भाजपा सरकार द्वारा संविधान से छेड़छाड़ करने की जो नापाक कोशिश की तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं:- सैयद मुनीर अकबर
आज दिनक 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन जनाब शाहनवाज आलम साहब के निर्देशानुसार संविधान की प्रस्तावना से समाजवादी सर्कुलर शब्द हटाने के विरोध में आज उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद मुनीर अकबर के नेतृत्व में अनेकों जगह चाय की के साथ बैठकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया कि संविधान से छेड़छाड़ करने की जो नापाक कोशिश भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है कांग्रेस उसको लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में अभियान को चला रही है अगर संविधान से छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है यह लड़ाई हम यहां से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे संविधान में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। आज पूरे देश में नफरत का माहौल है आज पूरा देश महंगाई के दौर से गुजर रहा है ऐसे में जरूरत है कांग्रेस पार्टी को लाने की और देश व संविधान को बचाने की।
इस मौके पर मुख्य रूप से अली सैफी, फारूक गाजी फकीर चन्द करण सिंह मोहम्मद अली बशीर खान शाहिद अहमद फ़ैज़ अहमद विशाल भारद्वाज गंगा राम जावेद उस्मानी तनवीर जाफरी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे