भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ किसानों ने हुंकार भरी
11 दिसंबर 2023 को एटा में किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनी

एटा सदर तहसील में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मासिक पंचायत का आयोजन किया गया उक्त पंचायत में किसान मजदूर नौजवानों ने अवगत कराया कि सबसे ज्यादा अगर देश और प्रदेश में कहीं किसी के साथ शोषण अत्याचार अन्याय किया जा रहा है तो सिर्फ किसान मजदूर ही है इसलिए सभी मिलकर के उक्त भ्रष्टाचार अन्याय अत्याचार शोषण के खिलाफ बड़ी संख्या में एकजुट होकर आंदोलन करेंगे 11 दिसंबर 2023 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए विभिन्न साथियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई विभिन्न साथियों को प्रत्येक मोर्चे / प्रत्येक स्तर पर महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति के तहत अतिगोपनीय जिम्मेदारी सौंपी गई सभी ने पूरी ताकत के साथ अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए महापंचायत को तन, मन, धन से सफल बनाने की शपथ ली साथ ही शासन प्रशासन को अतिशीघ्र किसान मजदूरों की लम्बित समस्याओं का समाधान करने की सलाह दी उक्त पंचायत में तय किया गया कि 01 दिसंबर को संगठन के पदाधिकारी कार्यकरता जिलाधिकारी एटा से मुलाकात कर लम्बित समस्याओं के निदान से संबंधित जानकारी हासिल करेंगे एवं वर्तमान मांग पत्र सौंपेंगे तथा गांव गांव किसानों से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन के साथ जोड़कर महापंचायत को सफल बनाने के लिए आज से ही कार्यकेताओं को लगाया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव – सुखवीर सिंह – रवि चौधरी, जिला महासचिव रामनरेश सिंह – सुरेश फोजी, जिला सचिव डॉ0 अब्दुल रहमान, अशोक कुमार, रामनिवास वर्मा, युवा जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार, रामबीर सिंह, रविदत्त यादव, होडिल सिंह रामनगर, ज्ञान सिंह शाक्य, सचिन कुमार, जयदेव सिंह, नन्नू सिंह वर्मा, चरण सिंह, जेदान सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।