
एटा– क्षेत्राधिकारी अलीगंज द्वारा पी डी एस पब्लिक स्कूल अलीगंज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित कर, स्कूली छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया।
आज दिनांक 22.11.23 को क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर द्वारा पी डी एस पब्लिक स्कूल अलीगंज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को शासन द्वारा संचालित इमरजेंसी सेवाओं ( UP112, 1090, 181, 102, 108, 1098) की जानकारी दी गई तथा विशेष रूप से छात्र छात्राओं को गुड टच – बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं से पूछे गए सवाल का सही जवाब देने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी अलीगंज ने कहा कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, उसी मार्ग पर आगे बढ़ते जाएं। सकारात्मक सोच रखें, समय का सदुपयोग करें साथ ही अपनी रुचि के अनुसार कॅरियर का चुनाव करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज मय पुलिस फोर्स तथा विद्यालय प्रबंधन के लोग मौजूद रहे।