पुलिस द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।

एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, सकीट पुलिस द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना सकीट पर पंजीकृत *मुअसं- 130/2020 धारा 354(क) भादवि* की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 05.08.2020 को वादिया पत्नी यादराम सिंह निवासी अम्बरपुर थाना सकीट द्वारा थाना सकीट पर पर इस आशय की सूचना दी कि दिनांक 03.08.2020 को वादिया के गांव के ही पवन कुमार पुत्र श्रीलाल ने रात्रि के करीब तीन बजे सोते समय वादिया के साथ छेड़खानी की है। इस सूचना पर थाना सकीट पर *मुअसं- 130/2020 धारा 354(क) भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 06.08.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभियुक्त पवन उसके घर से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- पवन कुमार पुत्र श्रीलाल निवासी अम्बरपुर थाना सकीट एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल।
1- उ0नि0 उदयवीर सिंह
2- आरक्षी रजत यादव
3- आरक्षी रिंकू
4- आरक्षी विमलेश कुमार चालक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks