
एटा 20 नवम्बर 2023(सू0वि0)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09-12-2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक-20-11-2023 को जिला पूर्ति अधिकारी, नगर पालिका परिषद, विधुत विभाग एटा की श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम / नोडल अधिकारी-राष्ट्रीय लोक अदालत,एटा एवं श्री कमालुद्दीन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के मध्य बैठक आयोजित की गई। नोडल अधिकारी द्वारा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण एवं समन तामीला कराये जाने हेतु उपस्थित समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
इस बैठक में श्री कमलेश कुमार गुप्ता, जिलापूर्ति अधिकारी, श्री अभय प्रताप सिंह (लिपिक) खाद्य एवं रसद विभाग, श्री देवेन्द्र सिंह(लिपिक), नगर पालिका परिषद, श्री वैभव अमन्द, विद्युत विभाग आदि अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे हैं।