
एटा- थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस को मिली सफलता कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी के दो मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.11.2023 को समय करीब 12:50 बजे अभियुक्त सौरभ पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम पवास कोतवाली देहात एटा को दो चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअस0- 531/2023 धारा 411/414 भादवि0 पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
- सौरभ पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम पवास कोतवाली देहात एटा
बरामदगी–
- दो मोबाइल फोन (चोरी किए गए)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक श्री नित्यानन्द पाण्डेय
- उ0नि0 श्री श्रवण कुमार
- है0का0 अरविन्द कुमार
- का0 प्रमोद कुमार
- का0 पवन कुमार।