
एटा,18नवम्बर।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय शान्ती नगर एटा पर प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रान्त में गौशालाओ में गोवंशो का बुरा हाल है कहीं पर साफ सफाई नहीं तो कहीं पर चिकित्सा सुविधा नहीं तो कहीं कहीं पर गौवंशो एक ही बार चारा डाला जा रहा है।लेकिन जव भी कोई माननीय जिले में आते हैं तो उनको एक गौशाला साफ सुथरी कराकर निरीक्षण करा दिया जाता है जबकि माननीय को गौशालाओं का औचक निरीक्षण करना चाहिए तव हकीकत पता चल पायेगी।
श्री चौहान ने कहाँ कि जनपद एटा मे नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह जी ने गोवंशों को लेकर काफी ठोस कदम उठाए तथा गोवंशो की देखभाल के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये लेकिन फिर भी सर्दी के मौसम में भी गोवंशो़ सडकों पर घूमते नजर आ रहे है मेरा जिलाधिकारी महोदय से आग्रह है कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए जनपद के सभी गोवंशों को गौआश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए तथा गोवंशो की निगरानी/सुरक्षा हेतु चौकीदार/केयरटेकर की व्यवस्था गोवंशों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
बैठक में,अशोक सिसौदिया,किशोर शर्मा,जितेन्द्र कुमार,ललित कुमार,प्रवीन कुमार,संजय कुमार,आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।