
एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 17/11/2023 आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर एक खड़े परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया
वादी रूबी पत्नी अनिल कुमार निवासी अकसौली थाना सिकंदरा राव जिला हाथरस
प्रतिवादी अनिल कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी अकसौली थाना सिकंदरा राव जिला हाथरस
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, काउंसलर नीलम गुप्ता, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, पूजा मौजूद रहे