मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा झगड़े व मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के आदेशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रान्त द्विवेदी के कुशल निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा लाठी डण्डों से मारपीट, जान से मारने की धमकी व सरकारी कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 264/2023 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 332, 353 भादंवि के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्तगण को दिनांक 16.11.23 को समय करीब 15.45 बजे एटा-अलीगंज रोड नहचलपुर मोड थाना बागवाला जनपद एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. आलोक पुत्र अशोक कुमार
  2. अरविन्द कुमार पुत्र श्रीकृष्ण कुमार
  3. राजेश पुत्र श्रीकृष्ण निवासीगण ग्राम नगला धीमर थाना बागवाला जिला एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-

  1. उ0नि0 श्री ओमवीर सिंह
  2. का0 रोहन कुमार
  3. का0 सुनील कुमार
  4. का0 वीरपाल सिंह
  5. चालक है0का0 राजेश बाबू

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks