Life Certificate: क्या है जीवन प्रमाण*
*पत्र जमा करने की आखिरी तारीख,*
*जान लें पूरी डिटेल।*

*सभी पेंशनर्स* को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए *सालाना जीवन प्रमाण पत्र* देना होता है. देश में बड़ी संख्या में केंद्र और राज्य सरकारों से पेंशन पाने वाले पेंशनर्स हैं. लगभग 69.76 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगी हैं. पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के कई तरीके हैं. पेंशनर्स 7 तरीकों से अपने लाइफ सर्टिफिकेट अपनी पेंशन डिसबर्सिंग एजेंसी के पास पहुंचा सकते हैं. डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए डीएलसी/फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के उपयोग के लिए केंद्र सरकार के सभी पेंशनर्स के साथ-साथ पेंशन डिसबर्सिंग अथॉरिटीज के बीच जागरूकता फैलाने के लिए DoPPW ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है जो 1 से 30 नवंबर, 2023 तक 100 शहरों में आयोजित किया जाएगा.
*जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम*
*तिथि*
*80 साल* से कम आयु वालों पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र 1 से 30 नवंबर के बीच जमा किया जा सकता है और सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष और उससे अधिक आयु) के लिए पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग ने उन्हें 1 नवंबर के बजाय 1 अक्टूबर से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अनुमति दी है. केंद्र ने 2019 में बैंकों से कहा था कि वे 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ पेंशनभोगियों को हर साल नवंबर के बजाय 1 अक्टूबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र देने की अनुमति दें. 80 साल से कम उम्र के बाकी पेंशनधारकों को नवंबर में अपना जीवन प्रमाण पत्र देना होगा.
*इन 7 तरीकों से आसानी से जमा करें*
*लाइफ सर्टिफिकेट*
1. जीवन प्रमाण पोर्टल
2. उमंग’ मोबाइल ऐप
3. डोरस्टेप बैंकिंग (DSB) एजेंट
4. डाकघरों में बायोमेट्रिक डिवाइस
5. वीडियो-बेस्ड कस्टमर पहचान प्रक्रिया
6. फेस ऑथेंटिकेशन
7. बैंकों में जाकर
*HINDICNBCTV18.COM*
*Life Certificate Pension*