
दैनिक यात्रियों के हिसाब से नहीं एटा-टूंडला पैसेंजर का समय
एटा, । उत्तर मध्य रेल मंडल एटा-बरहन रेल लाइन पर केवल एक पैसेंजर ट्रेन अलग-अलग समय पर एटा से टूंडला और आगरा के बीच संचालित कर रहा है। एटा-टूंडला के बीच चलने वाली पैसेंजर रेल का चक्कर पूरी तरह खाली ही जा रहा है। इसका मुख्य कारण है इस ट्रेन यात्रियों के समय के बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है।
एटा-बरहन रेल लाइन पर एटा से टूंडला एवं आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच दो पैसेंजर ट्रेन संचालित की जा रही है। एक ही ट्रेन अलग-अलग समय पर एटा से टूंडला जंक्शन और आगरा फोर्ट स्टेशन के बीच चलाई जा रही है। एक ट्रेन होने के कारण ही इस ट्रेन का जनता लाभ नहीं ले पा रही है। एटा-बरहन ट्रैक पूर्णत विद्युतीकृत हो चुका है। उसके बाद भी रेल मंडल एक ही ट्रेन को अलग-अलग समय पर संचालित कर रहा है। प्रतिदिन टूंडला जंक्शन से ट्रेन संख्या 01915 सुबह 05 बजे एटा के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन 07 बजे एटा स्टेशन पर आ जाती है। सुबह 05 बजे टूंडला से चलने के कारण इस ट्रेन में टूंडला की ओर से कुछ ही सवारियां एटा आतीं है। सुबह 07 बजे टूंडला से एटा पहुंचने के बाद यही ट्रेन 01914 सुबह 7.30 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन के लिए रवाना हो जाती है और सुबह 950 पर आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंच जाती है। उसके बाद शाम को 525 बजे एटा के लिए रवाना होती है, जो कि रात को 08 बजे एटा पहुंचती है। आधा घंटे रुकने के बाद रात को 830 बजे एटा से टूंडला जंक्शन के लिए रवाना हो जाती है। यह ट्रेन रात को 1130 बजे टूंडला पहुंचती है। सर्दियों में रात को एटा से टूंडला जाने वाली 01916 ट्रेन में भी इक्का-दुक्का सवारियां ही सफर करती हैं। इस कारण एटा-टूंडला एवं टूंडला-एटा पैसेंजर ट्रेन पूरी तरह खाली ही चल रही है। इससे रेलवे का खर्चा पूरा होने के साथ इस ट्रेन का सवारियां लाभ नही ले पा रहीं है। शहर की जनता के अनुसार अगर एटा-टूंडला ट्रेन का समय पहले की भांति ही कर दिया जाए तो सवारियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सके और रेलवे को का भी राजस्व में बढोत्तरी हो।
एटा-टूंडला के बीच आवागमन करने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय सवारियों के अनुकूल नहीं है। सर्दियों में रात अधिक होने के कारण यह ट्रेन पूरी तरह खाली ही चल रही है। इसके समय में परिर्वतन किया जाए तो सवारियों की भीड़ बढ जाएगी और रेलवे को भी मुनाफा होगा।
शिव कुमार एटा।
रेलवे को एटा-टूंडला एवं एटा-आगरा के बीच अलग ट्रेनें चलानी चाहिए। इसके साथ ही सर्दी का मौसम देखते हुए आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन का समय भी बदलना चाहिए, जिससे सवारियां रेल सुविधा का अधिक लाभ ले सके। ट्रेन के समय में परिर्वजन होना जरुरी है।
अमित चौहान, एटा।
एटा-बरहन रेल खंड पर संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेनों के समय परिर्वतन पर रेल मंडल विचार कर रहा है। बोर्ड की सहमति मिलने के बाद ही ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा।
हिमांशू शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।