आईएस के निशाने पर थे चर्चित हिन्दू नेता


लखनऊ, । अक्सर विवादों में रहने वाले प्रदेश के कुछ चर्चित हिन्दू नेता कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस के निशाने पर हैं। इनमें गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती भी शामिल हैं।
यूपी के अलीगढ़ व संभल तथा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गिरफ्तार आईएसआईएस के आतंकियों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद यूपी एटीएस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत अन्य एजेंसियों के साथ भी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया है। अलीगढ़ से आईएसआईएस के दो आतंकियों अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े कुल छह आतंकी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दुर्ग से गिरफ्तार कर लखनऊ लाए गए वजीहुद्दीन का भी अलीगढ़ कनेक्शन मिला है। एटीएस अभी तक उसे इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड मान रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस आशंका की पुष्टि होती दिख रही है कि यह नेटवर्क प्रदेश में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।
अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक और वजीहुद्दीन से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एटीएस ने अलीगढ़ से राकिब तथा संभल से नावेद सिद्दकी, नोमान एवं मो. नाजिम को गिरफ्तार किया है। पता चला कि ये चारों भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीटेक और बीएससी की पढ़ाई कर चुके हैं। एटीएस को अभी इनके और साथियों की तलाश है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks