प्राकट्य दिवस पर कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त महाराज का किया पूजन

प्राकट्य दिवस पर कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त महाराज का किया पूजन
कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनरतले भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के प्राकट्य दिवस एवं यम द्वितीया पर्व पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कायस्थ बंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया, कलम पर तिलक किया, कलावा आदि बांधा और सर्व समाज की शांति व समृद्धि के लिए कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में शहर की दुर्गा कॉलोनी गली नंबर चार स्थित संगठन के संरक्षक सुरेश चंद्र सक्सेना के निज निवास पर हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि सीएमएस संजीव सक्सेना, विशिष्ट अतिथि आरके सक्सेना, शांतनु चौधरी, अखिलेश सक्सेना रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि श्री सक्सेना ने बताया कि सृष्टि के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्य दिवस यम द्वितीया को मनाया जाता है। इसी के चलते बुधवार को कलम पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महेशचंद्र सक्सेना, राधेश्याम सक्सेना, प्रवेंद्र सक्सेना, अचिंत सक्सेना, मीनू सक्सेना, स्नेहलता सक्सेना, अर्चना सक्सेना, विजय सक्सेना, नवीन सक्सेना, रंजन सक्सेना, राहुल सक्सेना, पीयूष सक्सेना, शेखर सक्सेना, मयंक कुलश्रेष्ठ, सोहित सक्सेना, वंश सक्सेना, अमित सक्सेना समेत समाज के अन्य कायस्थ बंधु मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks