रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा दीपावली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा दीपावली मिलन समारोह का किया गया आयोजन।

वाराणसी

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा दीपावली मिलन समारोह दीपोत्सव का आयोजन गोकुल निकुंज सारनाथ में कल रात आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन उत्तम अग्रवाल पूर्व गवर्नर रहे उन्होंने उक्त अवसर पर कहा कि दीपों का यह पर्व आपके परिवार में रोशनी की बहार करता है और इस आयोजन से घर परिवार में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है एवं पारिवारिक वातावरण उत्पन्न होता है जो वर्ष पर्यंत सभी सदस्यों में एक नई स्फूर्ति का संचार करता है।
दीपों के पर्व के अवसर पर दीप द्वारा सजावट पूरे आकर्षण का केंद्र रही रंगोली प्रतियोगिता दिए की सजावट फैशन शो रैम्प शो आदि का भी आयोजन उक्त अवसर पर किया गया। सभी महिलाओं एवं बच्चों ने खूब जमकर भाग लिया विजेताओं को पुरस्कार आदि प्रदान किए गए।
आतिशबाज द्वारा आकर्षक आतिशबाजी का इंतजाम किया गया।
चाट एवं भोजन का सभी सदस्यों ने लुत्फ उठाया।
अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अशोक अरोड़ा द्वारा संचालन पूर्व असिस्टेंट गवर्नर दीपक अग्रवाल द्वारा एवं धन्यवाद प्रकाश मनीष चौधरी सचिव द्वारा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks