
कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी कर.नेहरू जी की जयंती मनाई
जाटव पुरा मे बच्चों को कॉपी पेन्सिल देकर चाचा नेहरू जी को याद किया
एटा, आज दिनांक 14 नवंबर 2023 को कांग्रेस कार्यालय पर आधुनिक भारत के रचनाकार एवं भारत रत्न भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी एटा श्री मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत जी नेबताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत को सोने की चिड़िया के रूप में देखा भारत में शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारत में विश्वविद्यालय बड़े-बड़े हॉस्पिटल यातायात की सुविधा अल्प समय में संपूर्ण किया कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा की 1947 में भारत आजाद हुआ था प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कार्यभार संभाला उस समय देश में, संसाधनों की बहुत ही कमी थी फिर भी देश को खुशहाल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि भारत में आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश में विभिन्न उद्योग से लेकर शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत किया, पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है इसलिए चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है।
विचार गोष्ठी के बाद जाटव पुरा मे बच्चों को कॉपी पेन्सिल देकर चाचा नेहरू को याद किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सारजेश सिंह यादव एडवोकेट उमेश चंद्र राजपूत अध्यक्ष विकलांग प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह रियाज अब्बास मोहम्मद तसव्वर मोहम्मद जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया विभाग ओमवीर सिंह राजपूत पुष्पेंद्र कुमार बघेल लल्ला, बाबू शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग अशोक कुमार संजीव गुप्ता आमीर अली एवं अनेक संभ्रांत कांग्रेस जन उपस्थित हुए।