कासगंज हिंसा का आरोपी किशोरी से दुष्कर्म में फंसा



कासगंज, । शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कृत्य का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को लगातार धमकाकर दो वर्ष से यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी जग्गा जनवरी 2018 में हुई कासगंत हिंसा में भी आरोपी बनाया गया था।

शनिवार को एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ शहर के बड्डू नगर निवासी जाहिद उर्फ जग्गा उर्फ लल्ला द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का यौन शोषण लगातार दो वर्ष से किया जा रहा था। किशोरी के पिता द्वारा उसके विवाह की बात करने पर जग्गा उसके घर पहुंचा। विवाह न करने के लिए धमकाने लगा। उसने किशोरी के आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो व फोटो भी बना लिए। उन्हें दिखाकर वह लगातार किशोरी व उसके परिवार को धमका रहा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जग्गा के विरुद्ध दुष्कृत्य, पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks