
बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न*
एटा,जैथरा, । बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जैथरा के गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज क्रीड़ा मैदान पर हुई। खेलों प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बरना, जैथरा, मोहकमपुर तथा पटसुआ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जैथरा नगर पंचायत चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने कहा बच्चों को जीत-हार पर गौर न कर लगन और मेहनत से जुटना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट पुष्पेंद्र सिंह, अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति ने किया। 600 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में गंगाराम कलंदर नगर, प्रियंका नगला लाहोरी प्रथम, सूर्य प्रताप खिरिया नगरशाह, प्रतीक्षा अहमदपुरकलां दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अखिलेश बहगो- प्रियंका प्रथम, दुर्वेश भवकरिया-चांदनी मानिकपुरा दूसरे स्थान रहे। 100 मीटर दौड़ में दुर्वेश भवकरिया-प्रतीक्षा अहमदपुर कला विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में विकास-काजल अमृतपुर प्रथम, अनमोल-आयुषी में नगला अमर सिंह द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में मिलन महाराजपुर तथा सृष्टि यादव सूक्ति खेड़ा विजेता रहे। प्राथमिक 50 मीटर दौड़ में आसू दहेलिया, काजल अमृतपुर, 100 मीटर दौड़ में अभिषेक भावकरिया-नंदिनी जमलापुर ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर गोला फेंक में दक्ष सिंह नगला शंकर, अनीता ढकपुरा प्रथम रहे। खो-खो जूनियर बालक वर्ग में बरना-मनिकपुरा विजेता रहा। अतिथियों, खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता, उप विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन एसआरजी विपिन शाक्य ने किया। रजनीश यादव, इंद्रेश कुमार, मनीष दुबे, मनोज यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र पाठक, जितेंद्र सिंह लालू,योगेश गुप्ता, विजेंद्र पांडे, सुरेशवीर सिंह, मनोज शाक्य, नवीन कुमार, विवेकानंद श्रीवास्तव, पीयूष सक्सेना, कुलदीप मौजूद रहे।