
एटा,जल्द ही बनेगा लुहारी दरवाजा, अलीगंज मे पक्का नाला नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता जी के अथक प्रयासों से मोहल्ला लुहारी दरवाजा अलीगंज एटा का जो नाला पिछले 5 वर्षों से अधर में लटका हुआ था उसकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं दीपावली के बाद उसको पक्का नाला बनाया जाना प्रारंभ हो जाएगा जिससे पिछले 5 साल से नरक भोग रहे वहॉ के वाशिन्दो को निजात मिलेगी। चुनाव के समय नगर वासियों से किए गए वादों में से यह वायदा भी एक था जिसको अध्यक्ष महोदय ने निभाया है। अधिशासी अधिकारी श्री कृष्ण प्रताप सरल जी ने बताया कि नगर में अब विकास की गंगा बहेगी क्योंकि जो प्रक्रिया शासन से होनी थी वह लगभग पूर्ण हो चुकी है। नगर मे और भी कई काम होने है।