एडीजी बरेली जोन सहित पुलिस आला अधिकारियों ने मनाया गरीब बच्चों के साथ दीपावली पर्व

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में दीप प्रजज्वलित कर पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिठाईयाँ, उपहार, मोमबत्ती, फल,आदि वितरित कर उनके साथ दीपावली पर्व मनाया गया और दीपावली की शुभकामनाएँ दी गयी।

तत्पश्चात महोदय द्वारा आर्य समाज अनाथालय, थाना कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर गरीब/अनाथ बच्चों को मिठाईयाँ, मोमबत्ती,फल, कंबल, बिस्किट आदि वितरित कर उनके साथ दीपालवी पर्व मनाया गया और सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी गयी । महोदय द्वारा बच्चों को उपहार वितरित गये व सभी को कभी अकेला न समझने का भरोसा भी दिलाया। महोदय द्वारा सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया गया तथा सभी बच्चों को शिक्षित बनाने हेतु संस्था से आग्रह किया गया। इस दौरान समस्त पुलिस अधीक्षकगण महोदय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण महोदय एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks