
*भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से 10 नवंबर को महत्वपूर्ण दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।*
शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस
परिवहन दिवस
धनतेरस
आयुर्वेद फ़ॉर वन हेल्थ अभियान की वैश्विक सफलता का महापर्व
शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है।
आज इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को विज्ञान के क्षेत्र में और उसके विकास के बारे में जागरूक करना है. यह उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर चर्चा में आम जनता को शामिल करने के महत्व पर भी ज़ोर देता है.
10 नवंबर को भारत में परिवहन दिवस भी मनाया जाता है. इस दिन सड़क, रेल, हवा और जल परिवहन के विस्तार को विकास से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, दूसरी ओर पर्यावरण पर इसका दुष्प्रभाव भी देखने को मिलता है.
इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार भी मनाया जा रहा है. हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे. साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है. इस साल धनतेरस आज 10 नवंबर को मनाया जा रहा है।
इस दिन सोना, चांदी खरीदने की परंपरा है।
इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। जिससे साथ ही त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की जयंती भी मनाई जाती है।