एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना जसरथपुर को मिली सफलता,थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस( 315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर मु0अ0सं0 142/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा एक जिन्दा कारतूस( 315 बोर)

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.आदेश उर्फ आलोक कुमार निवासी ग्राम नगला चन्दन थाना जसरथपुर एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. प्रoनिo जेoपीo अशोक
  2. उ0नि0 चरन सिंह
  3. हे0का० पवन चौधरी
    4.का0 जगवीर
  4. का0 मुकेश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks