
बी एम एफ परिवहन फोरम के तत्वावधान में 18 नवंबर को होगा मुरादाबाद में चालकों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ जंग का ऐलान और चालकों को किया जाएगा सम्मानित।
कार्यक्रम को भारतीय मीडिया फाउंडेशन के एके बिंदुसार जी, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबैर खान बागी, परिवहन फोरम के राष्ट्रीय महासचिव गिरजा शंकर शुक्ला जी, वाराणसी मंडल महासचिव विशाल तिवारी सहित कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष शांतिपाल ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम 18 नवंबर को मुरादाबाद रामलीला मैदान में सुबह 10:00 बजे से चालकों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ एक बड़ा सम्मेलन करने जा रहा हैं जिसमें प्रदेश और अन्य प्रदेशों के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे देश में खास करके उत्तर प्रदेश में ऑटो चालक ई- रिक्शा चालकों का शोषण और अत्याचार चरम सीमा पर चल रहा है उस अत्याचार के खिलाफ बीएमएफ परिवहन फोरम लगातार लड़ाई लड़ रहा है लेकिन अभी भी चालकों के साथ शोषण अत्याचार बंद नहीं हो रहा हैं इस अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में एक अभियान चलाकर चालकों को जागरूक और सम्मानित करने का भी काम करेगी।
उन्होंने मुरादाबाद के सभी ऑटो चालकों ई- रिक्शा चालकों एवं सामाजिक कार्यकर्ता बांधो तथा पत्रकार बंधुओ से अपील करते हुए कहा कि आप सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।