बिग ब्रेकिंग कानपुर-

कल्याणपुर ब्लॉक के भौती ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर नहीं रुक रहा कब्जे का खेल लगातार सरकारी भूमि पर कब्जे जारी।
निजी भूमि के बगल में सरकारी भूमि को जोड़कर नक्से में खिलवाड़ कर किया जा रहा बड़ा खेल।
सैकड़ो बीघा सरकारी भूमि ग्राम पंचायत में होने के बाद भी अब नहीं बची है सरकारी भूमि लोगों का है कहना पंचायत की ज्यादातर सरकारी जमीनों में हो गए अवैध कब्जे या लाखों करोड़ों लेकर कर दी गई सरकारी भूमि की बिक्री।
पंचायत की बहु कीमती सरकारी भूमि को बेचकर भर रहे रसूखदार दबंग लोग अपनी जेबें ।
जिम्मेदार लोगों की मिली भगत से पंचायत में निकले वर्षों पुराने नाले के भी नक्से में किया जा रहा खेल प्लाटिंग साइड सीधी करने के लिए नाले को भी नक़्शे से अलग करके नाला कर दिया सीधा ।
वही सरकारी भूमि कब्जा करने का खेल इस कदर है कि 100 , 200 गज भूमि नाम होने पर कर रखा है कई बीघे सरकारी भूमि पर कब्जा व बाउंड्री वॉल।
सरकारी भूमि पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल नहीं उठाते फोन।
फर्जी तरीके से चढ़वाई गई सरकारी भूमि सन 2019 के बाद से भौती प्रतापपुर ग्राम पंचायत सरकारी भूमि में किया गया बड़ा खेल नक्से के साथ सरकारी भूमि आराजी संख्या को भी चढ़वा लिया कई लोगों ने अपने नाम ।
राजस्व कर्मी निभा रहे अपनी मुख्य भूमिका कर रहे दबंग रसूखदार भू माफियाओं का सहयोग प्लाटिंग की आड़ में बिल्डरों व रसूखदार दबंग लोगों का किया जा रहा है सरकारी भूमि का बंदरबाट कर रहे करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा हुआ निर्माण।
सदर तहसील में शिकायत के बाद भी राजस्व कर्मियों की मिली भगत से हो रहे अवैध कब्जे व निर्माण।
भौती ग्राम पंचायत के ग्रामीण पंचायत की सरकारी भूमि की खरीद फरोख्त व सरकारी जमीन घोटाले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व कानपुर जिला अधिकारी से की जांच की मांग आखिर कहां गई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि कौन देगा जवाब या दबंग रसूखदार लोग सरकारी भूमि को बेचकर कमा लेंगे करोड़ों रुपए लगा देंगे सरकारी राजस्व का करोड़ों का चुना।