एसपी क्राइम ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता बाइक रैली को किया रवाना

(आमजन को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए किया गया जागरूक )
_____________एटा ! आज मगंलवार को यातायात जागरूकता माह के अंर्तगत पुलिस अधीक्षक(अपराध) विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय पर हरी झंडी दिखाकर पुलिस कर्मियों की यातायात जागरूकता बाइक रैली को किया गया रवाना, रैली के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। यातायात जागरूकता रैली पुलिस ऑफिस, ऋषि मार्केट, रोडवेज बस स्टैंड, माया पैलेस, ठंडी सड़क, गोदाम तिराहा, घंटाघर, हाथी गेट, अलीगंज तिराहा से होती हुई वापस पुलिस ऑफिस पर आकर समाप्त हुई। रैली में समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा हेलमेट पहन कर बाइक चलाते हुए, यातायात नियमों का पालन करने हेतु संदेश दिया गया। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इस पूरे माह में जन साधारण को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। जनपद में जो भी व्यक्ति अथवा पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट धारण किये हुये पाये जाएंगे उनके विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा द्वारा समस्त उपस्थित लोगों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की गयी कि वे अपने वाहन पर सही नम्बर प्लेट लगायें, अपने वाहन से सम्बन्धित समस्त कागजात जो चैकिंग के दौरान जाॅच किये जाते हैं उनको अपने साथ रखें, शराब पीकर गाड़ी न चलायें, ओवर स्पीड से बचे, तथा हेलमेट धारण कर ही मोटर साईकिल पर चलें ताकि दुर्घटना तथा अन्य कार्यवाही से बचा जा सकें।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार त्यागी, प्रभारी यातायात उ0नि0 बचान सिंह शाक्य तथा अन्य पुलिस बल मौजूद रहा !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks