
एटा – थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, अवागढ़ क्षेत्र के भूरगड्डा में हुई हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहा दूसरा नामजद आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत *मुअसं- 223/20 धारा 307, 506 भादंवि* में फरार चल रहे दूसरे नामजद आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 04.08.2020 को वादिया श्रीमती आशा देवी पत्नी देवेन्द्र पाल सिंह निवासी भूरगड्डा थाना अवागढ़ द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनाँक 04.08.2020 को वादिया व उसके पति घर के सामने बैठे थे तभी वहां पर गांव के ही मनोज पुत्र कायम सिंह व दिनेश पुत्र तेजसिंह आए तथा जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। जो मेरे पति के कंधे में लगा है। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिससे वो लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर *मुअसं:-223/20 धारा 307 व 506 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.08.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे दूसरे नामजद आरोपी अभियुक्त दिनेश किला रोड़ अवागढ़ एटा-टूंडला बाइपास के सामने से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- दिनेश पुत्र तेजसिंह निवासी भूरगड्डा थाना अवागढ़ एटा।