तहसील सहावर में सम्पूर्ण समाधान दिवस मेंं डीएम व एसपी ने सुनी गई जन समस्याएें

तहसील सहावर में सम्पूर्ण समाधान दिवस मेंं डीएम व एसपी ने सुनी गई जन समस्याएें
==================!!
( निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

कासगंज ! जनपद के तहसील सहावर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया,
जिलाधिकारी सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा तहसील सहावर में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,
साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया इसी दौरान
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ये भी स्पष्ट किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस व थाना दिवस पर आने वाले प्रकरणों को कतई लंबित न रखा जाए
व लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए तथा संपूर्ण समाधान दिवस में आए आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समय से किया जाए ,साथ ही निस्तारित की गई समस्या की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता की मौके पर जाकर समस्या निपटाई जाए ! संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी सहावर, प्रभारी निरीक्षक सहावर,प्रभारी थाना अमांपुर एवम अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks