
एटा,दबंगो द्वारा दलित की जमीन पर खड़ी सरसों की फसल को जोत कर बर्बाद कर दिया गया।*
मामला अलीगंज थाना अंतर्गत का है जहां अलीगंज बाहर चुंगी में दलित जाति जाटव ग्रीश चन्द्र पुत्र मोहनलाल की 3 बीघा लगभग कृषि भूमि पर सरसों की खड़ी फसल को रात्रि में ग्राम दाऊदगंज के दबंग यादव जाति के राजेन्द्र सिंह व वीरेंद्र सिंह पुत्रगण राम सनेही यादव ने अपने अन्य साथियों के साथ अपने ट्रैक्टर से जोत कर बर्बाद कर दिया।पीड़ितों ने इसकी खबर 112 नम्बर पर दी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित को सम्बंधित थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा।दलित परिवार के लोगों ने क्षेत्रधिकारी अलीगंज से मिलकर अपनी लिखित शिकायत की तो उनके द्वारा स्थानीय थाने को जांच के आदेश दिए।लेकिन सजातीय उप निरीक्षक होने के कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा।