
एटा ~ अवैध शराब बरामदगी एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 लीटर कच्ची शराब, 150 लीटर लहन, शराब बनाने के उपकरण व एक अवैध भट्टी बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों को अवैध शराब, एक अवैध भट्टी, 150 लीटर लहन तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- थाना जैथरा
दिनांक 05/08/2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम बरतौली से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0स0 362/2020 धारा 60 आ0अधि0, 188, 270 भादवि, 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- सुनील पुत्र कृष्णपाल निवासी चडरई खाक थाना जसराना फिरोजाबाद।
बरामदगी
1- 10 लीटर अवैध देशी शराब।
2- थाना बागवाला
थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एटा नगला देशी से 05 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला एटा पर मु0अ0स0- 198/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- अनकेश पुत्र हवलदार निवासी ग्राम भटमई थाना बागवाला एटा।
बरामदगी
1- 05 लीटर अवैध शराब बरामद ।
3- थाना बागवाला
थाना बागवाला पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान नगला भिखारी से 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0स0 199/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- रामनिवास पुत्र छोटे निवासी नगला भिखारी थाना बागवाला एटा।
बरामदगी
1- 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।
4- थाना नयागांव
थाना नयागांव पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम नौली से 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मु0अ0स0 185/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- रोहित पुत्र सरमन निवासी नगला सवल थाना नयागांव एटा।
बरामदगी
1- 05 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।
5- थाना मिरहची
थाना मिरहची पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम नौली से 15 लीटर अवैध देशी शराब, 150 लीटर लहन, अवैध भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0स0 136/2020 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम व 188, 269, 270 भादवि में पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- ईश्वर पाल पुत्र सियाराम निवासी कोयला थाना मिरहची एटा।
बरामदगी
1- 15 लीटर अवैध देशी शराब, 150 लीटर लहन, अवैध भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद।