
एटा,3नवम्बर। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के ब्रज प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रान्त में गोकंशी व गौशालाओ में भूखे प्यासे गोवंशो को अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि शासन के द्वारा सभी गौशाला में भरपूर पैसा आता है पैसे का दुरुपयोग करके सभी गौशाला बाले अपनी जेब भरने में जुटे हुए हैं ऐसा मेरे संज्ञान में आया है तथा पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल जी ने कहा था कि सितंबर अक्टूबर नवंबर में जनपदों में अभियान चला कर सभी गोवंशो को गौशालाओं में पहुंचाया जायेगा तथा गोवंशो को छोड़ने वालों पर भी कार्यवाही करायी जायेगी लेकिन उक्त कार्यक्रम धरातल पर अभी दिखाई नहीं दे रहा है तथा अभी भी गोवंश सड़कों पर घूमते नजर आ रहे है।पूरे ब्रज प्रांत में गोवंशो का बुरा हाल गौशालाओ में चारा न मिलने तथा बीमार गोवंशो को इलाज न मिलने के कारण भी काफी मौतें हो रही है। लेकिन जिलाधिकारी महोदय एटा प्रेम रंजन सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश कुमार सिंह ने गोवंशों के लिए कमर कस ली है तथा दोनों अधिकारियों ने कहाँ की गोकशी करने वालों पर गैंगस्टर,रासुका तथा एन.एस.ए. के तहत कार्यवाही की जाएगी गोकशी करने बाले किसी भी हाल में बक्से नहीं जायेगे। जिला अधिकारी महोदय एटा ने गोशालाओ के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये।ऐसा ही अगर एसे ही पूरे ब्रज प्रांत में जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कदम उठा लें तो गोवंशो की गोकशी तत्काल प्रभाव से रुक जाएगी इसके साथ साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्यवाही हो क्योंकि कुछ अधिकारी व कर्मचारी सरकार की बदनामी कराने में जुटे हुए हैं सरकार तो बदली लेकिन कुछ तथाकथित अधिकारी व कर्मचारियों की मानसिकता नहीं बदली।जब कि मुख्यमंत्रीजी ने सरकार में आते ही सबसे पहले कट्टी घरों पर रोक लगाई जिसके कारण गोवंशों के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता में आयी।
श्री चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रांत में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कराया जा रहा है तथा वहां पर जो कमियां मिल रही है उनको संबंधित जिले के जिलाधिकारी महोदय व मुख्यमंत्री जी को भी अवगत कराया जाएगा।