
एटा, । सड़क किनारे पड़ी मिली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई दिनों से मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कोई भी शिनाख्त करने नहीं पहुंचा है।
बता दें कि 25 अक्टूबर को महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि शहर में ही महिला मिली थी। चोट होने के कारण महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। महिला का कई दिनों से उपचार चल रहा था। गुरूवार सुबह पांच बजे महिला की मौत हो गई। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 साल के आस-पास थी। बता दें कि कुछ दिन पहले एक युवक का भी शव कोतवाली देहात के गांव नगला पवल के पास मिला था उसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिले में लगातार अज्ञात शव मिलने का सिलसिला जारी है।