सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम



एटा, । सड़क हादसों में घायल दूसरे युवक ने दम तोड़ दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
थाना अवागढ़ के गांव कच्छपुरा निवासी सुरेश चंद्र (45) पुत्र इंद्रपाल, साथी फूल चंद्र सहित अन्य लोग ई-रिक्शा से बुधवार रात को पोडरी से अवागढ़ की तरफ जा रहे थे। गदेसरा बंबा के पास लघुशंका के लिए रिक्शा को रुकवा लिया था। सुरेश चंद्र, फूल चंद्र लघुशंका के लिए गए थे। लघुशंका करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान कैंटर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से फूल चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। सुरेश चंद्र गंभीर घायल हो गए। परिवारीजन सुरेश को आगरा लेकर जा रहे थे। रास्ते में इनकी भी मौत हो गई। मामले में इनके बेटे राजेश कुमार ने कैंटर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिलुआ क्षेत्र में हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks