
एटा – पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध एटा पुलिस सख्त, थाना बागवाला पुलिस ने चार अभियुक्तों के विरुद्ध की गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद के पेशेवर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना बागवाला से कुल 04 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है। ये अभियुक्तगण अपने आर्थिक और भौतिक लाभ हेतु अवैध तरीके से खेतों पर लगे इंजन ट्रॉलियों की चोरी जैसी घटना कारित करके अवैध धन अर्जित करते हैं तथा पुलिस द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर बिना भय के पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हैं तथा जनता में जगह-जगह घूमकर अपराध करते रहते हैं इसलिए जनता के व्यक्ति इनके अवैध कार्य से भयभीत हैं तथा इनके भय व आतंक के कारण जनता का कोई भी व्यक्ति रिपोर्ट लिखाने व गवाही देने का साहस नहीं करता है इसलिए इनका जनता में स्वच्छंद रहना जनहित में नही है। उक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर *मु0अ0स0 197/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट* पंजीकृत कर गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।
अभियुक्तों का नामपता-
1- आलोक पुत्र नरेन्द्र निवासी लोया बादशाहपुर थाना बागवाला एटा।
2- मुनेश पुत्र फुलशाह निवासी उपरोक्त
3- भोले पुत्र पप्पू सिंह निवासी उपरोक्त
4- देवराज पुत्र राजेंद्र निवासी सिरसारी थाना कोतवाली देहात एटा।