
एटा– यातायात जागरुकता माह के क्रम में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले 210 वाहनों का किया गया 1,91,500 रूपये का जुर्माना।
आज दिनांक 02.11.2023 को यातायात जागरुकता माह-नवम्बर 2023 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री विनोद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी श्री बचान सिंह शाक्य द्वारा यातायात कर्मियों सहित शहर के मुख्य चौराहों पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जानकारी दी गयी तथा फेसवुक, व्हाटसऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम ‘लोगो को जागरुक किया गया और शहर के मुख्य चौराहों पर होर्डिंग लगाये गये 1000 पम्पलेट बांटे गये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी। दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 210 विभिन्न वाहनों के ई-चालान पर 191500 रुपये पेन्डिंग जुर्माना किया गया।