
एटा,राजा का रामपुर, । गांव विल्सड में बुखार से महिला की मौत हो गई। 58 वर्षीय मृतका सर्वेश कुमार पत्नी नाथूराम निवासी विल्सड पछायां को बुखार आने पर सोमवार को राजा का रामपुर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार को लाया गया। जहां मंगलवार रात में तबियत बिगड़ने पर परिजन फर्रुखाबाद के उदयराज हॉस्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। मृतका के देवर मनोज दीक्षित ने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा था। उपचार के बाद बुखार तो चला गया। जोड़ो में दर्द और सूजन है, जिसकी वजह चलने काफी परेशानी होती है। पूरा मोहल्ला ही बुखार से पीड़ित चल रहा है। सभी को एक जैसी परेशानी है। विल्सड के तीनों गांव में लोग बीमारी से ग्रसित है। ज्यादातर लोगों को आज भी चलने घूमने में दिक्कत आ रही है।
उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत जस की तस राजा का रामपुर। उप स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने निरीक्षण कर जायजा लिया गया था। जहां उन्होंने ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केन्द्र के आसपास अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी। आज भी उप स्वास्थ्य केंद्र पर अतिक्रमण व्याप्त है। उप स्वास्थ्य केंद्र के आसपास लोगों ने घोड़ा बग्गी खड़ी कर ली है।
गंदगी से डॉक्टर भी परेशान राजा का रामपुर। गांव बिल्सड में उपकेंद्र बनने का लाभ ग्रामीणों को कभी नहीं मिल सका। हमेशा उपकेद्र की बदहाल स्थिति रही। स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो जो यहां बैठेगा वह खुद ही बीमार हो जाएगा। उपकेन्द्र के आसपास इतनी गंदगी रहती है। वहां बैठना काफी मुशिकल है। ग्रामीणों का कहना है उपकेंद्र का कहीं ओर निर्माण हो। चिकित्सक बिल्सड पुवायां में सचिवालय पर बैठकर बीमार मरीजों का इलाज कर रहे हैं।